Trusted Source Image

DSSSB ASO Admit Card 2026: डीएसएसएसबी एएसओ एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | September 17, 2026 | 04:01 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी एएसओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एडमिट कार्ड में बताई गई कोई वैलिड फोटो आईडी साथ लानी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एडमिट कार्ड में बताई गई कोई वैलिड फोटो आईडी साथ लानी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एएसओ पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

डीएसएसएसबी एएसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और यूजर पासवर्ड की जरूरत होगी।

DSSSB ASO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद डाउनलोड ई-एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।
  4. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  5. इमेज में दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  6. डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अब इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

DSSSB ASO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों की जांच करनी चाहिए और अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत डीएसएसएसबी से संपर्क करना चाहिए।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. एप्लीकेशन नंबर
  4. जन्म तिथि
  5. कैटेगरी
  6. परीक्षा की तारीख
  7. शिफ्ट का समय
  8. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  9. फोटो और हस्ताक्षर
  10. जरूरी निर्देश।

Also read CGPSC SET 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा का इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

DSSSB ASO Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम

डीएसएसएसबी एएसओ भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 21 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 (2 अक्टूबर को छोड़कर) तक हर दिन 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 200 एमसीक्यू-आधारित प्रश्न होते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications