Trusted Source Image

RRB Section Controller Recruitment 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के आवेदन का स्टेटस जारी

Saurabh Pandey | September 17, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read

आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के आवेदन का स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसकी मदद से देख सकते हैं कि उनका आवेदन फॉर्म स्वीकार हुआ है या रद्द कर दिया गया है।

उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस एवं ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस एवं ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म जमा किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्टेटस तीन श्रेणियों में प्रदर्शित किया गया है-

  1. प्रोविजनली एक्सेप्टेड (अस्थायी रूप से स्वीकृत)
  2. कंडीशनली एक्सेप्टेड (सशर्त स्वीकृत)
  3. रिजेक्टेड (कारणों के साथ अस्वीकृत)।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस एवं ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है।

RRB Section Controller Recruitment 2026: हेल्पडेस्क नंबर

उम्मीदवारों को किसी भी फर्जी या अप्रामाणिक स्रोत से बचने और केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbindianrailways.gov.in पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या प्रश्न के लिए अभ्यर्थी सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) हेल्पडेस्क नंबर 9592-001-188, 0172-565-3333 या ईमेल आईडी rrb.help@csc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

RRB Section Controller Recruitment 2026: ठगों से सावधान रहने की सलाह

बोर्ड ने दलालों और ठगों से सावधान रहने की सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

Also read UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: यूपी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को

RRB Section Controller Exam 2026: परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की संभावित तिथिया घोषित कर दी है। आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

RRB Section Controller Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications