UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा @uppbpb.gov.in; कटऑफ, क्वालीफाइंग मार्क्स
UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | November 18, 2024 | 09:20 PM IST
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने हाल ही में कहा था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स नवंबर के तीसरे हफ्ते तक आने की उम्मीद है।
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से महिला उम्मीदवारों के लिए कुल रिक्तियां 12,049 है, जबकि 48,195 रिक्तियों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
यूपीपीआरपीबी के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने कहा, “हम पहले से ही ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं, इसलिए भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दौर के लिए लिखित परीक्षा परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, जिसका विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।”
Also read UP Police Final Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, 25 प्रश्न किए गए रद्द
यूपी पुलिस रिटन एग्जाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 15 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 अक्टूबर को जारी हुई थी।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ कुल 70 आपत्तियां सही पाई गईं। इनमें से 29 मामले ऐसे थे जिनमें प्रश्नों के एक से अधिक सही उत्तर थे। इन प्रश्नों के लिए बोर्ड सही विकल्पों का चयन करने वाले उम्मीदवारों को पूरे अंक देगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद 25 प्रश्न गलत पाए गए और 16 प्रश्नों के सही विकल्प बदल दिए गए।
UP Police Constable Result Date 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- परिणाम पृष्ठ खोलें और कांस्टेबल रिजल्ट लिंक खोलें।
- अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपना परिणाम जांचें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।
November 18, 2024 | 09:20 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट जल्द
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने बताया कि, 'हम ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं। मूल्यांकन की प्रक्रिया इस तरह पूरी की जा रही है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह तक परिणाम की घोषणा की जा सके। रिजल्ट के साथ-साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट भी यूपी पुलिस बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।'
November 18, 2024 | 08:17 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट जल्द
बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि बोर्ड ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। मूल्यांकन पूरा होते ही परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा
November 18, 2024 | 07:35 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जबकि मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
November 18, 2024 | 06:08 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षार्थियों की संख्या
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 48,17,441 ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 34.6 से ज्यादा परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें 15 लाख महिलाएं भी शामिल थीं। आपको बता दें कि इन सभी पदों में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 12,049 और पुरुषों के लिए 48,195 पद हैं।
November 18, 2024 | 05:17 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। सभी परीक्षा दिनों में, परीक्षा दो पालियों में आयोजित (UP Police Constable Result 2024) की गई थी।
November 18, 2024 | 04:47 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: कितने जिलों में हुई परीक्षा?
UP Police Constable 2024 परीक्षा यूपी के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
November 18, 2024 | 04:12 PM IST
UP Police Constable Result Kab Aaega: यूपी पुलिस फाइनल आंसर-की
बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर 2 नवंबर को UP Police Answer Key 2024 पहले ही जारी कर दी है।
November 18, 2024 | 02:55 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कट ऑफ 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्राप्त जानकारी और यूपी पुलिस बोर्ड द्वारा तय किए गए कारकों के आधार पर इस वर्ष की संभावित कटऑफ कुछ इस प्रकार हो सकती है-
श्रेणी |
यूपी पुलिस कट ऑफ 2024 |
---|---|
सामान्य |
188 से 193 |
ओबीसी |
173 से 178 |
एससी |
144 से 149 |
एसटी |
113 से 118 |
November 18, 2024 | 02:33 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस रिजल्ट कब आएगा?
यूपीपीआरपीबी (up police result date 2024) की ओर से यूपी पुलिस लिखित परीक्षा का परिणाम नवंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
November 18, 2024 | 01:55 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित (up police constable result date 2024) होना होगा।
November 18, 2024 | 12:42 PM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश पुलिस वेबसाइट
यूपीपीआरपीबी (up police constable result 2024) ने प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ कुल 70 आपत्तियों को सही पाया था। इनमें से 29 मामले ऐसे थे जिनमें प्रश्नों के एक से अधिक सही उत्तर थे।
November 18, 2024 | 11:42 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कट ऑफ 2024
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल लिखित परीक्षा (up police result date 2024) 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी।
November 18, 2024 | 11:09 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस फाइनल आंसर की
यूपी पुलिस अंतिम उत्तर कुंजी (up police constable result 2024) जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर की की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
November 18, 2024 | 10:46 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस परीक्षा परिणाम 2024
यूपीपीआरपीबी के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने कहा, “हम पहले से ही ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं, इसलिए भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दौर के लिए लिखित परीक्षा परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, जिसका विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।”
November 18, 2024 | 10:27 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा
यूपी पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम के तहत कुल रिक्तियों में से 20% (12,049 रिक्तियां) महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि पुरुष उम्मीदवारों (up police result 2024 sarkari result) के लिए रिक्तियों की संख्या 48,195 है।
November 18, 2024 | 10:00 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- परिणाम पृष्ठ खोलें और कांस्टेबल रिजल्ट लिंक खोलें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
November 18, 2024 | 09:31 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब निकलेगा?
आधिकारिक घोषणा के बाद बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस रिजल्ट (sarkari result) का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
November 18, 2024 | 09:30 AM IST
UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस रिजल्ट कब आएगा?
यूपीपीआरपीबी (up police result date 2024) की ओर से यूपी पुलिस लिखित परीक्षा का परिणाम नवंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी जोधपुर के लिए जेईई एडवांस में कितने अंक चाहिए? रैंक, कटऑफ और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी रायपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी गोवा के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी सूरत के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें