UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का क्या हो सकता है कटऑफ, जानें कब तक आएगा रिजल्ट
Santosh Kumar | November 8, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी किसी भी समय यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीपीआरपीबी नवंबर के तीसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी के मन में सवाल है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कटऑफ क्या हो सकता है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा का कटऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे उम्मीदवारों की संख्या, उपलब्ध पदों की संख्या और परीक्षा का कठिनाई स्तर। इन सभी को ध्यान में रखते हुए, यूपी पुलिस कट ऑफ 2024 तय किया जाएगा।
UP Police Cut Off 2024: संभावित यूपी पुलिस कट ऑफ 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड कैटेगरी वाइज यूपी पुलिस कट ऑफ 2024 अंक भी घोषित करेगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्राप्त जानकारी और यूपी पुलिस बोर्ड द्वारा तय किए गए कारकों के आधार पर इस वर्ष की संभावित कटऑफ कुछ इस प्रकार हो सकती है-
|
श्रेणी |
यूपी पुलिस कट ऑफ 2024 |
|---|---|
|
सामान्य |
188 से 193 |
|
ओबीसी |
173 से 178 |
|
एससी |
144 से 149 |
|
एसटी |
113 से 118 |
UP Police Result Date 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा?
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भर्ती बोर्ड को अक्टूबर के अंत तक परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था।
इसके बावजूद यूपीपीआरपीबी की ओर से अभी तक यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बोर्ड इस भर्ती अभियान में 60,244 रिक्त पदों को भरेगा। संभावना है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार