UP Madrsa Board Time Table 2025: यूपी मदरसा बोर्ड मौलवी, मुंशी, आलिम परीक्षा टाइम टेबल जारी, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 12:17 PM IST | 2 mins read
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच सिर्फ शुक्रवार को ही परीक्षा एक शिफ्ट में होगी, बाकी दिनों में परीक्षाएं दोनों शिफ्ट में होंगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं 2025 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक इन परीक्षाओं में मुंशी (सेकेंड्री फारसी), मौलवी (सेकेंड्री अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री अरबी/फारसी) शामिल हैं।
मदरसा शिक्षा परिषद ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जाएगा। ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच सिर्फ शुक्रवार को ही परीक्षा एक शिफ्ट में होगी, बाकी दिनों में परीक्षाएं दोनों शिफ्ट में होंगी।
UP Madrsa Board Time Table 2025: मदरसा बोर्ड टाइम टेबल
|
दिन, तारीख |
समय |
मुंशी (सेकेंड्री फारसी) |
मौलवी (सेकेंड्री अरबी) |
समय |
आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी) |
आलिम (सीनियर सेकेंड्री अरबी) |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
17 फरवरी 2025 |
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक |
थियोलॉजी (शिया, सुन्नी) |
थियोलॉजी (शिया, सुन्नी) |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
थियोलॉजी (शिया, सुन्नी) |
थियोलॉजी (शिया, सुन्नी) |
|
18 फरवरी 2025 |
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक |
फारसी लिट्रेचर |
अरबी लिट्रेचर |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
फारसी लिट्रेचर |
अरबी लिट्रेचर |
|
19 फरवरी 2025 |
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक |
ऊर्दू लिट्रेचर |
ऊर्दू लिट्रेचर |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ऊर्दू लिट्रेचर |
ऊर्दू लिट्रेचर |
|
20 फरवरी 2025 |
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक |
जनरल अंग्रेजी |
जनरल अंग्रेजी |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
जनरल अंग्रेजी |
जनरल अंग्रेजी |
|
21 फरवरी 2025 |
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक |
जनरल हिंदी |
जनरल हिंदी |
- |
- |
- |
|
22 फरवरी 2025 |
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक |
मैथमैटिक्स होम साइंस लॉजिक एंड फिलॉसॉफी सोशल स्टडीज साइंस टीआईबी |
मैथमैटिक्स होम साइंस लॉजिक एंड फिलॉसॉफी सोशल स्टडीज साइंस टीआईबी |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
होम साइंस जनरल हिंदी लॉजिक एंड फिलॉसॉफी सोशल साइंस जनरल साइंस टीआईबी टाइपिंग |
होम साइंस जनरल हिंदी लॉजिक एंड फिलॉसॉफी सोशल साइंस जनरल साइंस टीआईबी टाइपिंग |
UP Madrsa Board Time Table 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से अभी सिर्फ परीक्षा की तारीखों का ही ऐलान किया है। बोर्ड के मुताबिक, एडमिट कार्ड मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जिसे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
अगली खबर
]CBSE 10वीं-12वीं के छात्रों और अभिभावकों के लिए 1 फरवरी से शुरू करेगा फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग
यह पहल परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों की मदद करने के लिए की गई है। यह निःशुल्क सेवा छात्रों और अभिभावकों के लिए दो बार यानी परीक्षा के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल