UP HJS Exam Postponed: यूपी उच्चतर न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 8 दिसंबर को होना था एग्जाम
Santosh Kumar | November 14, 2024 | 03:07 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यूपी एचजेएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।
नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (एएचसी) ने 8 दिसंबर को होने वाली यूपी उच्च न्यायिक सेवा (एचजेएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। मुख्य रजिस्ट्रार ने आज 14 नवंबर को इसकी घोषणा की। प्रशासनिक कारणों से यूपी एचजेएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की गई है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला जजों के 83 पदों के लिए 15 मार्च से 15 मई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए थे। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यूपी एचजेएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।
UP HJS Exam Postponed: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कि बात करें तो इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग आरक्षण का लाभ सिर्फ यूपी के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। यूपी एचजेएस 2024 भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग आरक्षण का लाभ केवल यूपी के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
Also read UPPSC Exam Date Row: ‘एक दिन, एक परीक्षा’ की मांग पर अड़े छात्र, आयोग से बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया
UP HJS Notification: श्रेणीवार रिक्ति विवरण
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जा सकते हैं। यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विस 2024 परीक्षा के लिए जनरल के लिए 35, ओबीसी के लिए 22, ईडब्ल्यूएस के लिए 8 रिक्तियां हैं।
इसके अलावा एससी के लिए 17 और एसटी के लिए 1 पद खाली है। यूपी एचजेएस 2024 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 14 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें लॉ में ग्रेजुएशन और 7 साल का वकालत का अनुभव जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा