UGC NET June 2025 Application Form: यूजीसी नेट जून पंजीकरण ugcnet.nta.ac.in पर शुरू; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 16, 2025 | 09:30 PM IST | 2 mins read
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मई तय की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर आज यानी 16 अप्रैल को जून 2025 सत्र के लिए यूजीसी नेट पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में यूजीसी नेट जून 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मई तय की गई है। सफलतापूर्वक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 9 मई और 10 मई, 2025 को आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। यूजीसी नेट परीक्षा जून 2025 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
UGC NET 2025 Eligibility: यूजीसी नेट पात्रता मानदंड
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व श्रेणी के कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी गई है।
- चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र भी यूजीसी नेट में भाग ले सकते हैं। चार वर्षीय यूजी डिग्री वाले अभ्यर्थियों को उस विषय में उपस्थित होने की अनुमति है, जिसमें वे पीएचडी करना चाहते हैं। साथ ही, ग्रेजुएशन में 75% अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए।
यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए सामान्य वर्ग को 1150 रुपए, जनरल-ईडब्ल्यूएस को 600 रुपए और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 325 रुपए यूजीसी नेट एप्लीकेशन फीस के रूप में देना होगा। यूजीसी नेट जून 2025 आवेदन पत्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 21 जून से 30 जून तक कराई जाएगी। जून 2025 यूजीसी नेट एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। जून 2025 सेशन के लिए यूजीसी नेट सिटी स्लिप 2025 और यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UGC NET June 2025 Registration: कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से कैंडिडेट यूजीसी नेट जून परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक ugcnetjun2025.ntaonline.in पर विजिट करें।
- 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक शुल्क जमा करें और यूजीसी नेट फॉर्म 2025 सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी