यूजीसी ने पब्लिक सेल्फ-डिस्क्लोजर डिटेल्स वेबसाइट पर न अपलोड करने पर 54 निजी यूनिवर्सिटीज को जारी किया नोटिस
Santosh Kumar | September 30, 2025 | 11:20 AM IST | 1 min read
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उसने चेतावनी दी है कि बार-बार उल्लंघन करने पर निरीक्षण, दंड या अन्य कठोर कार्रवाई की जा सकती है।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के 54 निजी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर पब्लिक सेल्फ-डिस्क्लोजर डिटेल्स अपलोड न करने के लिए नोटिस जारी किया है। जून 2024 में जारी इन दिशानिर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने को कहा गया। इसमें कहा गया कि यह जानकारी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए और इसके लिए लॉगिन या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
यूजीसी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर डिफॉल्ट करने वाले निजी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालयों से अपने रजिस्ट्रार कार्यालयों के माध्यम से दस्तावेज जमा करने को भी कहा गया।
यूजीसी का विश्वविद्यालयों को सख्त निर्देश
यूनिवर्सिटीज को यही जानकारी अपनी वेबसाइटों पर भी अपलोड करनी थी। ईमेल और बैठकों के जरिए याद दिलाने के बावजूद, कई विश्वविद्यालय इस पर अमल नहीं कर पाए। यूजीसी ने चेतावनी दी है कि आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उसने चेतावनी दी है कि बार-बार उल्लंघन करने पर निरीक्षण, दंड या अन्य कठोर कार्रवाई की जा सकती है। ये दिशानिर्देश उच्च शिक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हैं।
सूची में कुल 54 निजी विश्वविद्यालय शामिल
विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर अपने पाठ्यक्रमों, संकाय, सुविधाओं, शोध, प्रशासन और वित्तीय स्थिति की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। वेबसाइट पर जानकारी तक आसान पहुंच के लिए 'सर्च' सुविधा भी होनी चाहिए।
सूची में कुल 54 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं, जो असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्थित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार