SSC CHSL Exam 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर कल होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 11, 2024 | 11:26 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन भागों - भाग 1, भाग 2 और भाग 3 को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल यानी 12 अक्टूबर को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक टियर 2 (CHSL Tier 2) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएससी टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीएचएसएल टियर 2 एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीएचएसएसस हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
SSC CHSL टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन भागों - भाग 1, भाग 2 और भाग 3 को शामिल किया गया है। सत्र 1 में सेक्शन 1, सेक्शन 2 और सेक्शन 3 के मॉड्यूल 1 को और सत्र 2 में सेक्शन 3 के मॉड्यूल 2 को शामिल किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “उक्त परीक्षा के लिए ‘एडमिशन सर्टिफिकेट’ संभवतः 12 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।” बता दें, अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को टियर 2 के सभी सेक्शन में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों के साथ-साथ संवैधानिक, वैधानिक निकायों और न्यायाधिकरणों में लोअर डिवीजन क्लर्क / जूनियर सचिवालय सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर की भूमिकाओं सहित लगभग 3,712 ग्रुप सी पदों को भरना है।
SSC CHSL Tier 2 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीएचएसएल टियर 2 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 2024 एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कैंडिडेट एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा