SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट के लिए क्या रहेगा कट-ऑफ? परिणाम पर लेटेस्ट अपडेट जानें
Santosh Kumar | November 13, 2024 | 11:41 AM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के टियर 1 का परिणाम कभी भी जारी कर सकता है। एसएससी सीजीएल 2024 मेरिट सूची पीडीएफ में जारी की जाएगी जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और श्रेणी होगी। साथ ही, परिणाम के साथ एसएससी सीजीएल कटऑफ भी जारी किया जाएगा। इस लेख में श्रेणीवार अपेक्षित कटऑफ दी गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
SSC CGL Tier 1 Result 2024: 17,727 रिक्त पद
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 टियर 1 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 में टियर 2 के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
एसएससी सीजीएल परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। सीजीएल परीक्षा के माध्यम से, एसएससी मंत्रालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17,727 रिक्त पदों को भरेगा।
SSC CGL Cutoff 2024: एसएससी सीजीएल संभावित कटऑफ
आयोग ने अभी तक एसएससी सीजीएल टियर 1 कटऑफ घोषित नहीं किया है लेकिन इसके 100 से 175 के बीच रहने की उम्मीद है। उम्मीदवार नीचे तालिका में एसएससी सीजीएल टियर 1 अपेक्षित कट ऑफ 2024 की जांच कर सकते हैं-
| श्रेणियां |
जेएसओ कट ऑफ मार्क्स |
अन्य पोस्ट |
|---|---|---|
|
जनरल |
167-172 |
148-152 |
|
ईडब्ल्यूएस |
164-168 |
141-145 |
|
ओबीसी |
164-168 |
144-148 |
|
एससी |
147-151 |
125-129 |
|
एसटी |
145-149 |
116-120 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार