SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की ऑब्जेक्शन डेट आज होगी क्लोज, दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | October 21, 2025 | 07:17 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कॉम्बिंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2025 टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 16 अक्टूबर को जारी की और आज आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकते हैं। यदि उन्हें कोई विसंगति मिलती है, तो उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा विभिन्न केंद्र सरकार के विभागों में कुल 14,582 रिक्तियों को भरेगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई, जबकि कुछ केंद्रों पर 14 अक्टूबर को पुन: परीक्षा आयोजित की गई।
आयोग ने उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज करने की समय सीमा 19 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है। एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की को चैलेंज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
अभ्यर्थी प्रमाणित साक्ष्य के साथ उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। एसएससी सीजीएल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए, अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
उत्तर कुंजी पर आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद, आयोग परिणामों के साथ एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की जारी करेगा। सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
अगली खबर
]SSC CPO Final Result 2024: एसएससी सीपीओ फाइनल रिजल्ट घोषित, 455 महिला, 4,841 पुरुष अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ जारी
दिल्ली पुलिस एसआई रिजल्ट 2024 एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर परिणाम 2024 पीडीएफ प्रारूप में पोर्टल पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल