SBI PO Prelims Exam 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम डेट घोषित, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | July 18, 2025 | 08:20 AM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद केवल ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे, कोई हार्ड कॉपी डाक या ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजी जाएगी।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
एसबीआई की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन) की संभावित तिथियां 2, 4 और 5 अगस्त 2025 हैं।
SBI PO Prelims 2025 Exam: परीक्षा पैटर्न
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। परीक्षा में तीन खंड होंगे - अंग्रेजी भाषा, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड योग्यता और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होगी।
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
SBI PO Prelims 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है। उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद केवल ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे, कोई हार्ड कॉपी डाक या ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा स्थल पर नहीं लिया जाएगा, बल्कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उसकी जांच, प्रमाणीकरण या मुहर लगाई जाएगी।
SBI PO Prelims 2025: चयन प्रक्रिया
एसबीआई पीओ बैंक भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण 1, चरण 2 और चरण 3। पहला चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। दूसरे चरण के बाद चुने गए उम्मीदवारों को तीसरे चरण यानी साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप प्रैक्टिस और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बैंक में नियुक्ति दी जाएगी।
अगली खबर
]RPSC Recruitment 2025: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानें आवेदन डेट, फीस
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी