SBI JA Recruitment 2026: एसबीआई में जूनियर एसोसिएट के कुल 9,124 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 अगस्त
Santosh Kumar | August 11, 2026 | 07:41 PM IST | 2 mins read
जनरल, ओबीसी और ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7,680 रेगुलर वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.bank.in या sbi.co.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई जेए भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 31 अगस्त है।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
जनरल, ओबीसी और ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। एसबीआई जेए भर्ती 2026 के लिए आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
SBI Junior Associate Vacancy 2026: कुल 9,124 वैकेंसी
एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती में रेगुलर पदों के अलावा बैकलॉग वैकेंसी भी शामिल हैं, जिससे कुल वैकेंसी की संख्या लगभग 9,124 हो जाती है। उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चुने गए उम्मीदवारों को उसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में तैनात किया जाएगा जहां से उन्होंने आवेदन किया है। शैक्षिक योग्यता के लिए, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है।
SBI JA Recruitment 2026: आवेदन संबंधी निर्देश
जो छात्र अपने आखिरी साल या आखिरी सेमेस्टर में हैं, वे भी प्रोविजनल तौर पर अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 दिसंबर, 2026 तक डिग्री पास करने का सबूत जमा करें। 1 अप्रैल, 2026 को उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में प्री, मुख्य और स्थानीय भाषा में दक्षता की परीक्षा शामिल है। प्री परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे, जबकि मुख्य परीक्षा 200 नंबर की होगी और यह लगभग 2 घंटे 40 मिनट तक चलेगी।
हर गलत जवाब के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा की पढ़ाई नहीं की है, उन्हें भाषा परीक्षा पास करनी होगी। आरक्षित कैटेगरी के लिए उम्र में छूट लागू है।
अगली खबर
]RPSC 1st Grade Result 2026: आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट, कटऑफ इंग्लिश व कॉमर्स विषयों के लिए जारी
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पब्लिश किए गए। विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम