Trusted Source Image

SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 03:40 PM IST | 1 min read

एसबीआई ने इस स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत 1,538 वैकेंसी की घोषणा की है। ये वैकेंसी खास तौर पर एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी की बैकलॉग पोस्ट के लिए हैं।

लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन के समय उम्मीदवारों को एक भाषा चुननी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन के समय उम्मीदवारों को एक भाषा चुननी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क कैडर में बैकलॉग वैकेंसी भरने के लिए एक स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 1,538 जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और जिनकी उम्र 20 से 28 साल के बीच है, वे इन बैकलॉग रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) शामिल होंगे।

SBI Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, विकलांग पूर्व सैनिक
शून्य (कोई शुल्क नहीं)
अन्य पिछड़ा वर्ग
750 रुपये

SBI Clerk Recruitment 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह टेस्ट 1 घंटे का होगा और इसमें नीचे दिए गए 3 सेक्शन होंगे-

परीक्षा का नाम
परीक्षा का माध्यम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी
30
30
20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता

35
35
20 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता

35
35
20 मिनट
कुल

100
100
1 घंटा

Also read JSSC Inter Level Recruitment 2026: झारखंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन जारी, पात्रता मानदंड जानें

SBI Clerk Recruitment 2026: मेंस परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नामपरीक्षा का माध्यमप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकअवधि
सामान्य / वित्तीय जागरूकता
505035 मिनट
सामान्य अंग्रेजीअंग्रेजी404035 मिनट
मात्रात्मक रुझान (गणित)
505045 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता एवं कंप्यूटर ज्ञान
506045 मिनट
कुल
1902002 घंटे 40 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications