Sainik School Answer Key Challenge: सैनिक स्कूल अंसार की चैलेंज का आज आखिरी दिन, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 07:20 AM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा 28 जनवरी को एआईएसएसईई प्रवेश परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 (AISSEE) की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज यानी 27 फरवरी आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.ntaonline.in पर जाकर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि उम्मीदवार शाम 5.30 बजे तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा से संबंधित प्रोविजनल उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। सैनिक स्कूल अंसार कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों से प्राप्त चुनौती के बाद एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
AISSEE Answer Key Challenge: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकते हैं:
- AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट aissee.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन पिन डालें और सबमिट करें।
- अब उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए विंडो खुलेगी।
- अभ्यर्थी उत्तर कुंजी को चैलेंज करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Also read Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में जानिए कहां कितनी सीटों पर मिलेगा लड़कियों को एडमिशन
सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा 28 जनवरी को एआईएसएसईई प्रवेश परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’