Sainik School Admission: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 को, जानिए कहां कितनी सीटों पर मिलेगा लड़कियों को एडमिशन

पुराने पैटर्न वाले सभी 33 सैनिक स्कूलों के कक्षा 6 में लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा। कुछ सैनिक स्कूलों के कक्षा 9 में भी लड़कियों के लिए सीटों की व्यवस्था है।

वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का शुभारंभ किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का शुभारंभ किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

Mithilesh Kumar | January 25, 2024 | 12:23 PM IST

नई दिल्ली : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2024) का आयोजन 28 जनवरी 2024 को किया जाएगा। लड़कियों के लिए अब सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए लगातार अवसर बढ़ रहे हैं। पहले से संचालित 33 सैनिक स्कूलों की छठवी कक्षा में लड़कियों के लिए 340 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के द्वार भी खुले हैं। पुरानी व्यवस्था के तहत संचालित सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए 42 सीटें हैं।

वहीं नए मंजूर किए गए 19 सैनिक स्कूलों द्वारा भी कक्षा 6 में लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में लड़कियों के लिए 486 सीटें हैं। वहीं इनके खुल जाने से लड़कों के लिए 1609 सीटें बढ़ जाएंगी। अडानी वर्ल्ड स्कूल, नेल्लोर आंध्र प्रदेश की 80 सीटों और केरल के कोझिकोड में वेद व्यास विद्यालयम् सैनिक स्कूल की 80 सीटों पर लड़के और लड़कियां दोनों ही प्रवेश पाने के लिए पात्र हैं। 19 नए स्कूलों के खुल जाने से सैनिक स्कूलों में उपलब्ध कुल सीटों की संख्या में 2255 सीटों की बढ़ोतरी हो जाएगी।

गुजरात के श्री ब्रह्मानंद विद्या मंदिर में लड़कियों के लिए 120 सीटें

नए स्कूल सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकार के स्कूलों के साथ साझेदारी मोड में चलाए जाएंगे। इसमें कक्षा 6 में लड़कियों के लिए सबसे अधिक 120 सीटें गुजरात के श्री ब्रह्मानंद विद्या मंदिर में है। वहीं पंजाब के दयानंद सैनिक स्कूल में लड़कियों को कक्षा 6 की 90 सीटों पर एडमिशन (Sainik School Admission) दिया जाएगा।

मथुरा के वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहला पूर्ण सैनिक स्कूल खुला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल (Girls Sainik School) संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया है। इस विद्यालय में कुल 870 बालिका विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह स्कूल सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी विद्यालयों के साथ साझेदारी के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की पहल के तहत आरंभ किया गया है, जिनमें से 42 विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। ये मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त बनने वाले विद्यालय हैं, जो पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

मिजोरम में पहली बार मिला था लड़कियों को सैनिक स्कूल में प्रवेश

2019 में सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के प्रवेश को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दी गई थी। मिजोरम के सैनिक स्कूल छिंगछिप में रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया था। मिजोरम का सैनिक स्कूल देश का पहला ऐसा सैनिक स्कूल है, जिसने लड़कियों को एडमिशन दिया।

पुराने सभी 33 सैनिक स्कूलों में पढ़ेंगी लड़कियां

बालक-बालिका समानता का लक्ष्य हासिल करने और सशस्त्र बलों में महिलाओं को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए, सभी 33 सैनिक स्कूलों में वर्ष 2021-22 से गर्ल कैडेटों को भी शामिल किया गया है।

33 सैनिक स्कूल और उनमें कक्षा 6 में लड़कों और लड़कियों के लिए सीटों की संख्या

राज्य

सैनिक स्कूल का नाम

लड़कों के लिए सीट

लड़कियों के लिए सीट

कुल सीट

आंध्र प्रदेश

सैनिक स्कूल कोरुकोंडा

68

10

78

आंध्र प्रदेश

सैनिक स्कूल कलिकिरि

95

10

105

अरुणाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग

50

10

60

असम

सैनिक स्कूल गोलपाड़ा

70

10

80

बिहार

सैनिक स्कूल नालंदा

62

10

72

बिहार

सैनिक स्कूल गोपालगंज

60

10

70

छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर

90

10

100

गुजरात

सैनिक स्कूल बालाचडी

90

10

100

हरियाणा

सैनिक स्कूल रेवाड़ी

70

10

80

हरियाणा

सैनिक स्कूल कुंजपुरा

90

10

100

हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा

60

10

70

जम्मू एवं कश्मीर

सैनिक स्कूल नगरोटा

55

10

65

झारखंड

सैनिक स्कूल तिलैया

106

12

118

कर्नाटक

सैनिक स्कूल बीजापुर

108

12

120

कर्नाटक

सैनिक स्कूल कोडागु

80

10

90

केरल

सैनिक स्कूल कज़्कूटम

64

10

74

मध्य प्रदेश

सैनिक स्कूल रीवा

54

10

64

महाराष्ट्र

सैनिक स्कूल सतारा

90

10

100

महाराष्ट्र

सैनिक स्कूल चंद्रपुर

95

10

105

मणिपुर

सैनिक स्कूल इंफाल

111

12

123

मिजोरम

सैनिक स्कूल छिंगछिप

60

10

70

नगालैंड

सैनिक स्कूल पुंगलवा

110

10

120

ओडिशा

सैनिक स्कूल

भुवनेश्वर

80

10

90

ओडिशा

सैनिक स्कूल संबलपुर

70

10

80

पंजाब

सैनिक स्कूल कपूरथला

108

12

120

राजस्थान

सैनिक स्कूल चितौढ़गढ़

90

10

100

राजस्थान

सैनिक स्कूल झूंझनू

90

10

100

तमिलनाडु

सैनिक स्कूल अमरावती नगर

104

12

116

उत्तराखंड

सैनिक स्कूल गोराखल

60

10

70

उत्तर प्रदेश

सैनिक स्कूल मैनपुरी

80

10

90

उत्तर प्रदेश

सैनिक स्कूल झांसी

70

10

80

उत्तर प्रदेश

सैनिक स्कूल अमेठी

70

10

80

पश्चिम बंगाल

सैनिक स्कूल पुरुलिया

60

10

70

इसके अलावा नए खोले गए या खुलने जा रहे सैनिक स्कूलों में भी कक्षा 6 में लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा।

1961 में खुला था पहला सैनिक स्कूल

सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए में प्रवेश के लिए कैडेटों को शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है। 1961 में सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) के तत्वावधान में सरकार द्वारा 5 सैनिक स्कूल खोले गए थे। इसमें पहला स्कूल 23 जनू 1961 को महाराष्ट्र के सतारा में खुला। इसके बाद उसी वर्ष लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने, राष्ट्रीय अखंडता और एकता की भावना को बढ़ावा देने और विविध सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के युवाओं को आकर्षित करने के लिए, बाद में देश भर में 28 और सैनिक स्कूल खोले गए, जिससे सैनिक स्कूलों की संख्या 33 हो गई। अब इसका और विस्तार हो रहा है।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications