RRB Group D Notification 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 04:47 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी 2026 सीबीटी के प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और क्षेत्रीय पोर्टलों पर शॉर्ट नोटिस देख सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना निर्धारित समय में जारी की जाएगी।
आरआरबी ने लेवल 1 पदों (पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल एंड एसी) के लिए 22,000 रिक्तियों की घोषणा की है।
RRB Group D Notification 2026: आयुसीमा
आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आरआरबी के नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
RRB Group D Notification 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
|
500 रुपये
|
|
एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर
|
250 रुपये
|
RRB Group D Notification 2026: पात्रता मानदंड
वे उम्मीदवार जिन्होंने एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10 (हाई स्कूल) उत्तीर्ण की है या जिनके पास एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (एनएसी) है, वे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Also read RRB Group D Exam Dates Revised: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शेड्यूल रिवाइज्ड, नई डेट्स जारी
RRB Group D Notification 2026: परीक्षा पैटर्न
|
सेक्शन
|
प्रश्नों की संख्या
|
कुल अंक
|
समयावधि
|
|---|---|---|---|
|
सामान्य विज्ञान
|
25
|
25
|
90 मिनट
|
|
गणित
|
25
|
25
|
90 मिनट
|
|
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
|
30
|
30
|
90 मिनट
|
|
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स
|
20
|
20
|
90 मिनट
|
|
कुल
|
100
|
100
|
90 मिनट
|
परीक्षा प्रश्न पत्र की भाषा
आरआरबी ग्रुप डी 2026 सीबीटी के प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में उपलब्ध होंगे।
RRB Group D Notification 2026: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
RRB Group D Notification 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार की स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर।
- शैक्षिक योग्यता के प्रमाण के रूप में 10वीं का प्रमाण पत्र या आईटीआई प्रमाण पत्र।
- सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच