RRB ALP City Slip 2024: आरआरबी एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 01:06 PM IST | 2 mins read
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। आरआरबी प्रत्येक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी करेगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 25 नवंबर की परीक्षा के लिए आज यानी 15 नवंबर को आरआरबी एएलपी 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आरआरबी एएलपी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/1181/91195/login.html पर जाकर आरआरबी एएलपी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एएलपी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी एएलपी परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए एग्जाम से 10 दिन पहले सिटी स्लिप और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
RRB ALP Intimation City Slip Date 2024: शहर सूचना पर्ची तिथि
एएलपी भर्ती के लिए पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1) 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे शहर सूचना पर्ची जारी होने की तिथि की जांच कर सकते हैं:
- 25 नवंबर की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डेट - 15 नवंबर
- 26 नवंबर की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डेट - 16 नवंबर
- 27 नवंबर की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डेट - 17 नवंबर
- 28 नवंबर की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डेट - 18 नवंबर
- 29 नवंबर की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डेट - 19 नवंबर
Also read NWR Apprentice Recruitment 2024: उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण rrcjaipur.in पर शुरू
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल भेजे हैं जिनकी आवेदन पत्र भरने के लिए उपयोग की गई पंजीकृत आईडी पर शहर सूचना पर्चियां सक्रिय हो गई हैं।” बोर्ड ने अवैध तरीके से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश करने वालों से सावधान रहने की सलाह दी है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक लोको पायलट के मूल रूप से 5,696 रिक्तियां प्रस्तावित थीं, लेकिन बाद में “क्षेत्रीय रेलवे से प्राप्त अतिरिक्त मांग” के कारण सहायक लोको पायलट की रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 18,799 कर दी गई। आरआरबी एएलपी भर्ती प्रक्रिया में 5 चरण सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
RRB ALP 2024 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवश्यक जानकारी (पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि) दर्ज करें।
- परीक्षा शहर की सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पर्ची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट