RPSC SI PET Admit Card 2026: आरपीएससी एसआई पीईटी एडमिट कार्ड जारी, recruitment.rajasthan.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | July 29, 2026 | 06:18 PM IST | 1 min read
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (पुलिस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल, 2026 को आयोजित की थी और इसके नतीजे 19 जून, 2026 को घोषित किए गए।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2025 के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके अपने आरपीएससी एसआई पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी एसआई पीईटी की डेट्स प्रवेश पत्र में दी गई होगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (पुलिस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल, 2026 को आयोजित की थी और इसके नतीजे 19 जून, 2026 को घोषित किए गए।
RPSC SI PET Admit Card 2026: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड विवरण
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पुलिस पीईटी आयोजित करेगी। पीईटी से जुड़ी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए, उम्मीदवार जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस मुख्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपनी ओरिजिनल फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना पीईटी सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
RPSC SI PET Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरपीएससी एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी एसआई एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
- आरएसएसबी एसआई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को इसकी दो कॉपी प्रिंट कर लेनी चाहिए। पीईटी के दिन मौसम और अपनी सेहत का ध्यान रखें। आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।
अगली खबर
]BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी को 32,388 पदों की भेजी गई अधियाचना, वैकेंसी विवरण जारी, विज्ञापन जल्द
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह जानकारी साझा की। मांग पत्र मिलने के बाद, आयोग जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल