REET 2024: रीट परीक्षा पैटर्न में बदलाव, ओएमआर नियम लागू; प्रश्नपत्र में 4 के बजाय 5 विकल्प
Saurabh Pandey | December 19, 2024 | 09:27 AM IST | 1 min read
रीट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा। रीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2024 पैटर्न में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षा में नया ओएमआर नियम लागू किया गया है। ऐसे में प्रश्नपत्र में 4 के बजाय 5 विकल्प आएंगे। किसी सवाल का जवाब नहीं आने पर यदि उम्मीदवार पांचवां विकल्प नहीं भरते हैं तो एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov या reet2024.co.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रीट परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लेवल 1 या प्राथमिक शिक्षक पद (कक्षा 1-5) और लेवल 2 या माध्यमिक शिक्षक पद (कक्षा 6-8) शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर दोनों स्तरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
REET 2025: आवेदन की प्रक्रिया
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर REET 2024 लिंक पर जाएं।
- अब पंजीकरण करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
REET 2025: एडमिट कार्ड
रीट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा। रीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
REET 2025: परीक्षा तिथि
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रीट 2024 परीक्षा 27 फरवरी को दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5: 30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने अंक चाहिए। इस लेख में आईआईटी दिल्ली कटऑफ और पात्रता के बारे में जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल