Santosh Kumar | December 16, 2024 | 06:49 PM IST | 3 mins read
राजस्थान बोर्ड अगले साल 27 फरवरी को रीट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। आरबीएसई रीट 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 16 दिसंबर से खुल गई है। पात्र अभ्यर्थी आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने रीट परीक्षा तिथि पहले ही घोषित कर दी है, ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें इस लेख में रीट से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और बेस्ट बुक्स की जानकारी मिलेगी।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1-5 के लिए है और पेपर 2 कक्षा 6-8 के लिए है। जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देने होते हैं।
रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपरों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
आरबीएसई अगले साल 27 फरवरी को रीट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। रीट 2024 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
रीट 2024 पेपर 1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषय शामिल हैं। रीट 2024 पेपर 1 या लेवल 1 परीक्षा कुल 150 प्रश्नों और 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 परीक्षा की अवधि भी 150 मिनट ही निर्धारित की गई है। रीट 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में रीट पेपर 1 परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-
| अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
| गणित | 30 | 30 |
| भाषा-I | 30 | 30 |
| भाषा-II | 30 | 30 |
| पर्यावरण विज्ञान | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
रीट 2024 पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II और गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन विषय शामिल हैं। रीट 2024 पेपर 1 या लेवल 1 परीक्षा कुल 100 प्रश्नों और 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 परीक्षा की अवधि भी 150 मिनट ही निर्धारित की गई है। रीट 2024 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में रीट पेपर 2 का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-
| अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
| भाषा-I (हिंदी, सिंधी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और गुजराती) | 30 | 30 |
| भाषा-II (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सिंधी, पंजाबी और गुजराती) | 30 | 30 |
| गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) / सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
| कुल | 150 | 100 |
बीएसईआर रीट 2024 पाठ्यक्रम निर्धारित करता है ताकि उम्मीदवार जान सकें कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले रीट 2024 पाठ्यक्रम को देखने की सलाह दी जाती है।
रीट 2025 के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को देखने के बाद, उम्मीदवारों को अध्ययन सामग्री और सबसे महत्वपूर्ण बात, अच्छी पुस्तकों का चयन करना होगा। रीट 2025 की किताबें प्रमुख प्रकाशनों से उपलब्ध हैं।
| रीट किताबें | प्रकाशन |
|---|---|
| चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी | अरिहंत पब्लिकेशन |
| ए कंप्लीट रिसोर्स फार सीटेट: साइंस एंड पेडागोजी | पीयरसन |
| टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एनवायर्नमेंटल स्टडीज | उपकार प्रकाशन |
| प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्वांटिटेटिव एबिलिटी | आर.एस. अग्रवाल |
उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण से रीट 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देख सकते हैं-