RBSE Board Exams: बोर्ड एग्जाम में फेल होने पर नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन, नियमों में बदलाव की तैयारी
Santosh Kumar | January 13, 2026 | 10:27 AM IST | 1 min read
जो स्टूडेंट्स 5वीं क्लास की परीक्षा में फेल होंगे, उन्हें अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा। फेल होने वाले स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) स्टूडेंट्स के लिए अपनी परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत, फेल होने वाले स्टूडेंट्स को ऑटोमैटिकली अगली क्लास में प्रमोट करने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी। जो स्टूडेंट्स 5वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में फेल होंगे, उन्हें अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा। फेल होने वाले स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
आरबीएसई के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, सरकार नो डिटेंशन पॉलिसी को समाप्त करने की तैयारी कर रही है। नए नियमों के तहत यदि कोई छात्र दोबारा भी परीक्षा में पास नहीं हो पाता है, तो उसे उसी कक्षा में पढ़ाई जारी रखनी होगी।
सरकार का कहना है कि बिना फेल किए अगली कक्षा में प्रमोट करने की व्यवस्था के कारण बच्चों के पढ़ाई के स्तर में गिरावट आ रही थी और छात्र पढ़ाई को लेकर कम गंभीर हो गए थे। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है।
यह नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा और शिक्षा विभाग जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। सरकार का उद्देश्य इन बदलावों के माध्यम से छात्रों की सीखने की गुणवत्ता और शैक्षणिक स्तर में सुधार करना है।
आरबीएसई ने 2026 की क्लास 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट पहले ही जारी कर दी है। आरबीएसई 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी। राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]UP School News: वाराणसी के स्कूलों में तमिल भाषा की नियमित कक्षाएं चलाने की तैयारी, प्राचार्य ने दी जानकारी
राजकीय क्वींस कॉलेज के प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों इसी विद्यालय की छात्रा पायल पटेल के तमिल भाषा सीखने और बोलने की प्रशंसा की थी और इसे देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल में तमिल भाषा सिखाने के लिए सायंकालीन कक्षा चलाने का निर्देश दिया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार