RBSE 5th, 8th Result 2024 Out: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम
Santosh Kumar | May 30, 2024 | 03:09 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी किए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 5वीं, 8वीं कक्षा के परिणाम लिंक सक्रिय किया है।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षा विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परीक्षा परिणाम जारी किया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में 97.06 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 95.72 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 5वीं, 8वीं कक्षा के परिणाम लिंक सक्रिय किया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड और अन्य विवरण के साथ कुल ग्रेड शामिल होगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं 15 से 20 अप्रैल तक आयोजित कीं, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गईं। आरबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 14 लाख छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया। वहीं आरबीएसई कक्षा 8वीं में 12 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया।
Also read RBSE 5th, 8th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
RBSE Class 5th, 8th Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Rajasthan 5th, 8th Result Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, जिले का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Rajasthan Board Result 2024 के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर लें।
अगली खबर
]HBSE Compartment Exam 2024: हरियाणा 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट फॉर्म bseh.org.in पर जारी; आवेदन प्रक्रिया शुरू
जो छात्र मैट्रिक, इंटर वार्षिक बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आवेदन शुरू कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र