Rajasthan News: सांसद हनुमान बेनीवाल ने की राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग
Press Trust of India | December 28, 2024 | 10:40 AM IST | 1 min read
नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ था।
जयपुर: राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर बेरोजगार युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य को लेकर पूरी तरह उदासीन होने का आरोप लगाया है। बेनीवाल ने पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती-2021 को रद्द करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने इस भर्ती में जिन प्रशिक्षु उप-निरीक्षकों को गिरफ्तार किया उनमें से कई लोगों ने जमानत पर रिहा होने के बाद पुन: ड्यूटी ज्वाइन कर ली जो सरकार की नीति और नीयत पर बड़ा सवालिया निशान है।
Rajasthan SI Paper Leak: बड़े पैमाने पर पेपर लीक
सांसद ने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ था। उन्होंने दावा किया कि दो मंत्रियों और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का फर्जी तरीके से चयनित कुछ एसआई से संबंध है।
सांसद ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की साख गिर चुकी है और सदस्यों की गिरफ्तारी के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि जब वह विपक्ष में थी तो वह सीबीआई जांच की मांग भूल गई।
इससे पहले भी बेनीवाल ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग की थी। तब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो में कहा था, "एसआई परीक्षा रद्द होनी चाहिए। इसमें करीब 80 फीसदी लोग फर्जी हैं।"
हनुमान ने एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए ताकि बेरोजगारों को न्याय मिल सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा