Rajasthan SET 2026: राजस्थान एसईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट दोबारा बढ़ी, 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 10:44 AM IST | 2 mins read

राजस्थान एसईटी सर्टिफिकेट सिर्फ उसी राज्य के लिए मान्य होता है। यह सर्टिफिकेट हमेशा के लिए मान्य रहेगा। लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए, एसईटी पास उम्मीदवारों में से ही यूनिवर्सिटी/कॉलेज/भर्ती एजेंसियां ​​अपनी तय प्रक्रियाओं, नियमों और कानूनों के अनुसार भर्ती कर सकती हैं।

राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक दिए जाते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान यूनिवर्सिटी, कोटा (UOK) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार से बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिव करना होगा।

विश्वविद्यालय द्वारा एसईटी-2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विवरण में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 11 अगस्त, 2026 तक अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इस समय अवधि में अपने आवेदन फॉर्म की त्रुटियां सुधारनी होंगी। राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

Rajasthan SET 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, एसबीसी, ओबीसी (क्रीमी लेयर)
1500 रुपये
ईडब्ल्यूएस, एसबीसी, ओबीसी (नॉन- क्रीमी लेयर)
1200 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग (पीएच)
750 रुपये

Rajasthan SET Exam 2026: परीक्षा तिथि

राजस्थान एसईटी परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होनी है। परीक्षा प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी और हिंदी होगा। हालांकि, भाषा संबंधी प्रश्न पत्र संबंधित भाषा (माध्यम) में ही होगा। इस टेस्ट में दो पेपर (I और II) होंगे। दोनों पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस सवाल (MCQ) होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।

Rajasthan SET Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

पेपर
अंक
प्रश्नों की संख्या
विषय विवरण
कुल समय
पेपर-1
100
50
इस पेपर का उद्देश्य उम्मीदवार की शिक्षण और अनुसंधान योग्यता (टीचिंग / रिसर्च एप्टीट्यूड) का मूल्यांकन करना है। यह मुख्य रूप से उम्मीदवार की तर्क क्षमता (रीजनिंग), रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, बहुविध सोच (डाइवर्जेंट थिंकिंग) और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
बिना किसी ब्रेक के 3 घंटे (180 मिनट)। (पेपर I का समय 1 घंटा और पेपर II का समय 2 घंटे है)। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
पेपर-2
200
100
यह उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित है और उम्मीदवार के विषय ज्ञान का मूल्यांकन करेगा।
बिना किसी ब्रेक के 3 घंटे (180 मिनट)। (पेपर I का समय 1 घंटा और पेपर II का समय 2 घंटे है)। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

Also read UPSSSC Technical Assistant Exam City 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करें

Rajasthan SET Exam 2026: मार्किंग स्कीम

राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक दिए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 2 अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए, उम्मीदवार को एक विकल्प को सही विकल्प के रूप में चुनना होगा। यदि कोई प्रश्न गलत या अस्पष्ट पाया जाता है या उसके एक से अधिक सही उत्तर हैं, तो केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है और सही उत्तरों में से एक को चुना है। यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है और किसी भी कारण से प्रश्न को रद्द कर दिया जाता है, तो इस परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को दो अंक दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]