Trusted Source Image

CG Fireman Answer Key 2026: सीजी फायरमैन आंसर की cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, 5 अगस्त तक उठाएं आपत्ति

Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 06:24 PM IST | 2 mins read

सीजी फायरमैन मॉडल उत्तर कुंजी 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी।

छत्तीसगढ़ फायरमैन 2026 परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ फायरमैन 2026 परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज फायरमैन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) के प्रश्न पत्र की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी फायरमैन आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी व्यापम फायरमैन मॉडल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उम्मीदवारों को सीजी फायरमैन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू है, जो 5 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे समाप्त हो जाएगी। छत्तीसगढ़ फायरमैन 2026 परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी।

Also readCG Sub Auditor Result 2026: सीजी सब ऑडिटर रिजल्ट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

नोटिस में कहा गया कि, “दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने पर इसका प्रिंट निकाल लें।”

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार सीजी व्यापम आंससर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजीएसएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

Chhattisgarh Fireman Model Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ फायरमैन मॉडल उत्तर 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
  • फायरमैन मॉडल उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications