Trusted Source Image

CG Sub Auditor Result 2026: सीजी सब ऑडिटर रिजल्ट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ सब ऑडिटर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम सब ऑडिटर 2026 लिखित परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम सब ऑडिटर 2026 लिखित परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज उप अंकेक्षक लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी सब ऑडिटर रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सब ऑडिटर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी सब ऑडिटर फाइनल आंसर की 2026 और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी विवरण की जरूरत नहीं होगी।

नोटिस के अनुसार, “सीजी सब ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 का मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया है। 30 जुलाई 2026 को सीजीएसएसबी (पूर्व नाम व्यापम) के वेबसाइट पर परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।”

Also readCGSSB Tracer Admit Card 2026: सीजी अनुरेखक एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

सीजी व्यापम सब ऑडिटर 2026 लिखित परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग भी है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उप अंकेक्षक के कुल 69 पदों को भरा जाएगा।

छत्तीसगढ़ सब ऑडिटर 2026 भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। रिटन एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CG Vyapam Sub-Auditor Result 2026 Out: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजीएसएसबी सब ऑडिटर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक सीजीएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘उप अंकक्षेप - रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व अपना परिणाम जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications