Trusted Source Image

CGSSB Tracer Admit Card 2026: सीजी अनुरेखक एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 03:45 PM IST | 1 min read

सीजी ट्रेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

छत्तीसगढ़ ट्रेसर 2026 लिखित् परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ ट्रेसर 2026 लिखित् परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 27 जुलाई को अनुरेखक (सिविल) भर्ती परीक्षा 2026 (WRDT26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट जांच सकते हैं।

सीजी ट्रेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीजी अनुरेखक एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CGSSB Tracer Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी अनुरेखक लिखित परीक्षा 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
अनुरेखक (सिविल)
(WRDT26)
2 अगस्त 2026
(रविवार)
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक01

Also readCGSSB Forest Guard Exam 2026 Date: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी, जानिए एग्जाम पैटर्न

छत्तीसगढ़ ट्रेसर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन निर्धारित ड्रेस कोड और परीक्षा दिवस निर्देश का पालन करना होगा।

नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर 0771-2972780 व 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

CG Tracer Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी ट्रेजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘(WRDT26) प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications