Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 02:41 PM IST | 1 min read
कर्मचारी चयन मंडल के गठन के बाद व्यापम कैलेंडर 2026 में प्रस्तावित संयुक्त भर्ती परीक्षा की जगह अब ‘वनरक्षक’ पद के लिए द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर के अंतर्गत वनरक्षक (Forest Guard) पदों की द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीजी फॉरेस्ट गार्ड 2026 एग्जाम 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 1484 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल हैं। सीजीएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किया जाएगा।
नीचे सारणी में सीजी फॉरेस्ट गार्ड 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विभाग/ संस्था | पद का नाम | संभावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| 1 | कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ | वनरक्षक | 13 दिसंबर, 2026 |
Also readCGPSC SES Exam 2026: सीजी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम शेड्यूल जारी, 10 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
सीजी वनरक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र को विषयों के आधार पर 4 भागों में बांटा गया है। अधिक जानकारी के लिए सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे सारणी में उम्मीदवार सेक्शन-वाइज निर्धारित अंक और विषय की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का भाग | विषय | निर्धारित अंक |
|---|---|---|
भाग – 1 | छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी | 20 अंक |
भाग – 2 | भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी) | 20 अंक |
भाग – 3 | सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, खेलकूद, देश-विदेश | 30 अंक |
भाग – 4 | गणित एवं सामान्य विज्ञान | 30 अंक |
कुल योग | 100 अंक | |