Santosh Kumar | October 28, 2026 | 08:37 AM IST | 1 min read
पहले, आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर थी, जिसमें लेट फीस देकर 29 से 31 अक्टूबर तक आवेदन करने का प्रावधान था। एनटीए ने अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है, और इसके लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 अक्टूबर रात 11:50 बजे तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। एनटीए की ओर से यह विस्तार 27 अक्टूबर को जारी आधिकारिक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से किया गया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
पहले, आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर थी, जिसमें लेट फीस देकर 29 से 31 अक्टूबर तक आवेदन करने का प्रावधान था। एनटीए ने अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है, और इसके लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा।
यूजीसी नेट 2026 परीक्षा भारतीय नागरिकों के लिए आयोजित की जाती है, ताकि वे जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अपनी पात्रता साबित कर सकें, साथ ही पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश पा सकें।
एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2026 में विभिन्न विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से किए जा सकते हैं।
यूजीसी नेट आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य श्रेणी के लिए यह 1,150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये तथा एससी/एसटी/तृतीय जेंडर/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 325 रुपये है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 14 से 18 दिसंबर तथा 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 87 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, जेआरएफ और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।