Trusted Source Image

HPRCA Computer Teacher Final Answer Key 2026: एचपी कंप्यूटर टीचर फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 02:54 PM IST | 1 min read

एचपीआरसीए कंप्यूटर टीचर अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचपीआरसीए कंप्यूटर टीचर परीक्षा 3 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीआरसीए कंप्यूटर टीचर परीक्षा 3 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने कंप्यूटर टीचर परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपी कंप्यूटर टीचर फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

एचपीआरसीए कंप्यूटर टीचर अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी एचपी कंप्यूटर टीचर फाइनल आंसर की 2026 की सहायता से अंकन योजना का पालन करते हुए अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर टीचर परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी 31 जुलाई, 2027 (रात 11:55 बजे) तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। कंप्यूटर टीचर (पोस्ट कोड: 26032) के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 3 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया था।

Also readMPPSC AMO Notification 2026: मध्यप्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 13 मार्च से पंजीकरण

इससे पहले, एचपी कंप्यूटर टीचर रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट 293 कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 13 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग कार्यालय में होगा।

दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने वाले पात्र उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति व उनकी दो सेट फोटोकॉपी और आवेदन पत्र का प्रिंट लाना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 118 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

HPRCA Computer Teacher Final Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपी कंप्यूटर टीचर अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • कंप्यूटर टीचर परीक्षआ 2026 - अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • फिर, एक पीडीएफ ओपन होगी जिसमें उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और अंतिम उत्तर कुंजी जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications