Trusted Source Image

MPPSC AMO Notification 2026: मध्यप्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 13 मार्च से पंजीकरण

Saurabh Pandey | January 3, 2026 | 02:00 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी एएमओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थी की समस्त शैक्षणिक अर्हता ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 तक पूरी होनी चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थी की समस्त शैक्षणिक अर्हता ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 तक पूरी होनी चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च, 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।

जो उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन करने से चूक जाते हैं, उनके पास 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक 3000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका होगा। इसके बाद भी किसी कारणवश आवेदन न पाने वाले उम्मीदवारों को एक और अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवार 20 अप्रैल से 13 मई तक 25000 रुपये विलंब शुल्क देकर आवेदन कर सकेंगे।

एमपीपीएससी एएमओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें त्रुटि सुधार के लिए 13 मई तक समय रहेगा। इस दौरान 50 रुपये प्रति सुधार का शुल्क देकर ऐसा कर सकेंग।

MPPSC AMO Recruitment 2025: आयुसीमा

एमपीपीएससी एएमओ भर्ती 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। राज्य की आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

MPPSC AMO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास CCIM द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश आयुर्वेद बोर्ड में पंजीकरण अनिवार्य है। इंटर्नशिप पूर्ण करना और आवेदन की अंतिम तिथि तक स्थायी पंजीकरण कराना आवश्यक शर्तें हैं।

MPPSC AMO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 130 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए 50 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 12 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 42 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 19 पद और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 7 पद आरक्षित किए गए हैं।

Also read Jharkhand Kakshpal Recruitment 2025: झारखंड कक्षपाल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 9 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण

MPPSC AMO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

मध्यप्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 28 मई 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications