Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 05:41 PM IST | 1 min read
जीकप काउंसलिंग 2026 राउंड 4 में सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सहायता केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के लिए जीकप राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 2026 जारी कर दिया है। काउंसलिंग के चौथे राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर जीकप काउंसलिंग 2026 राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जीकप सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राउंड 4 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को सीट की पुष्टि के लिए 3000 रुपये शुल्क का भुगतान 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 तक करना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीकप राउंड 4 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
नीचे सारणी में जीकप राउंड 4 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| आयोजन | तिथियां |
|---|---|
| राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 30 जुलाई 2026 |
| फ्रीज/फ्लोट विकल्प का चयन | 31 जुलाई से 3 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान | 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 |
| जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन का आयोजन | 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे तक) |
| सीट वापसी विंडो | 5 अगस्त 2026 |
| राउंड 5 रजिस्ट्रेशन और चॉइस मॉडिफिकेशन | 6 अगस्त से 10 अगस्त 2026 |