Trusted Source Image

UPSSSC Technical Assistant Exam City 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 05:19 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एग्जाम 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 मेन्स एग्जाम 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 मेन्स एग्जाम 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के अंतर्गत प्राविधिक सहायक (Technical Assistant) ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी टेक्निकल असिस्टेंट सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एग्जाम 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

नोटिस में कहा गया कि, यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यूपी टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 मेन्स एग्जाम 9 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Also readUPSSSC Stenographer 2023 Typing Test: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, नोटिस जांचें

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर/ जिले की जानकारी शामिल है, जबकि प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों को भरा जाएगा। यूपी टेक्निकल असिस्टेंट 2026 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक यूपीएसएसएससी पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UP Technical Assistant Group C City Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टेक्निकल असिस्टेंट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी परीक्षा 2026 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 सिटी जांचें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications