Trusted Source Image

UPSSSC Stenographer Typing Test: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, नोटिस जांचें

Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 02:38 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी स्टेनो हिंदी शॉर्टहैंड एवं हिंदी टाइपिंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किया जाएगा।

यूपीएसएसएसी स्टेनोग्राफर मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएसी स्टेनोग्राफर मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2023 व विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024 के अंतर्गत आशुलिपिक(Stenographer) मुख्य परीक्षा के लिए टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम सूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 1 सितंबर, 2026 से किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी स्टेनो हिंदी शॉर्टहैंड एवं हिंदी टाइपिंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किया जाएगा। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर टाइपिंग एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “लिखित परीक्षा (मुख्य) के स्कोर के आधार पर हिंदी आशुलेखन (शॉर्टहैंड) और हिंदी टंकण (टाइपिंग) दक्षता परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा 1 सितंबर, 2026 से क्रमशः आयोजित किए जाने का निर्णय आयोग द्वारा लिया गया है।”

Also readUPSSSC Pharmacist 2024 Result: यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट जारी, मेन्स एग्जाम के लिए 2678 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट), कौशल परीक्षण (शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट) और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

परीक्षार्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 भर्ती के लिए आयोजित यूपी स्टेनोग्राफर मेन्स एग्जाम के तहत हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल नोटिस जांच सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Stenographer Typing Test Admit Card 2026: डाउनलोड करें

आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, स्टेनो परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट) एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपीएसएसएससी स्टेनो टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications