Abhay Pratap Singh | July 29, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024 के अंतर्गत भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2678 अभ्यर्थियो को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आयोग द्वारा यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1002 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल के 448, ईडब्ल्यूएस के 100, ओबीसी के 126, एससी के 291 और एसटी के 37 पद शामिल हैं। ऑनलाइन माध्यम में 12 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मेन्स एग्जाम 2024 के लिए परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में सूचना उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए लागू शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा 2024 से संबंधित नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं: