Abhay Pratap Singh | July 28, 2026 | 04:42 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एएसओ उत्तर कुंजी 2026 पर ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से या डाक/प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO)/ सहायक शोध अधिकारी (ARO - सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी एएसओ आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक upsssc.gov.in पर 28 जुलाई से सक्रिय है।
यूपीएसएसएससी एएसओ आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये का आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
इससे पहले, आयोग ने 27 जुलाई को यूपी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जो 2 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। परीक्षार्थी यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 27 जुलाई, 2026 को जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति हो तो वह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्ति दर्ज करने संबंधी लिंक https://examqp.com/upssscASOAROv02n/ पर जाकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।”
आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के आधार पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया व अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं। यूपीएसएसएससी एआरओ एएसओ 2026 परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठा सकते हैं: