Trusted Source Image

ISRO Recruitment 2026: इसरो में असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | July 27, 2026 | 05:49 PM IST | 2 mins read

इसरो में असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर अभ्यर्थियों के केवल पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर अभ्यर्थियों के केवल पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 242 रिक्तियों के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 है।

इसरो में असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ISRO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य उम्मीदवार
500 रुपये (लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस किए जाएंगे)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवार
500 रुपये (लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरे 500 रुपये वापस किए जाएंगे)
भुगतान का प्रकार
ऑनलाइन

ISRO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियां
सहायक
111
कनिष्ठ व्यक्तिगत सहायक (JPA)
81
सहायक
22
सहायक
10
स्टेनोग्राफर
17
स्टेनोग्राफर
1
कुल योग
242

ISRO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इसरो भर्ती की लिखित परीक्षा अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलूरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ / मोहाली, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्णाकुलम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कावरत्ती, कोलकाता, लखनऊ, मंगलूरु, मुंबई, मैसूरु, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रायपुर, रांची, शिलांग, तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम, वाराणसी, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम जैसे 38 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, आईसीआरबी के पास लिखित परीक्षा का स्थान रद्द या परिवर्तित करने तथा अभ्यर्थियों को कोई अन्य परीक्षा केंद्र पुनरावंटित करने का अधिकार सुरक्षित है। लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर अभ्यर्थियों के केवल पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे।

Also read UPSC ESE Mains 2026 Result: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इंटरव्यू डेट्स जल्द

ISRO Recruitment 2026: वेतन-भत्ते

इसरो भर्ती के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 4 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें शुरुआती बेसिक सैलरी 25,500 रुपये प्रति माह होगी। बेसिक सैलरी के अलावा, कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) जैसे भत्ते भी मिलेंगे। उम्मीदवारों को मेडिकल सुविधाएं, सब्सिडी वाली कैंटीन, सीमित स्टाफ क्वार्टर (जहां उपलब्ध हों), लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC), ग्रुप इंश्योरेंस, घर बनाने के लिए एडवांस और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications