Trusted Source Image

RRB ALP CBT-2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड जारी, 28 जुलाई को होगा एग्जाम

Santosh Kumar | July 25, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और साथ में कोई वैध फोटो आईडी प्रूफ-जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट लेकर जाना होगा।

आरआरबी एएलपी परीक्षा 28 जुलाई को देश भर में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी एएलपी परीक्षा 28 जुलाई को देश भर में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती (सीईएन 01/2025) के तहत सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 24 जुलाई को जारी किए गए हॉल टिकट को अपनी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 28 जुलाई को देश भर में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

सीबीटी-1 में क्वालीफाई करने वाले लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 के तहत कुल 10,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।

RRB ALP Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी परीक्षा का समय

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे है, गेट सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा और परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे है, गेट दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगा और परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित होगी।

Also readRRB ALP Mock Test Link 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 मॉक टेस्ट लिंक सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर एक्टिव

RRB ALP CBT-2 Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या rrbajmer.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "सीईएन 01/2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • क्षेत्रीय आरआरबी द्वारा होस्ट किए गए लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
  • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और साथ में कोई वैध फोटो आईडी प्रूफ-जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications