Trusted Source Image

RRB ALP Mock Test Link 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

Santosh Kumar | July 22, 2026 | 02:27 PM IST | 1 min read

सीबीटी-2 के बाद, कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

एएलपी मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एएलपी मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 के लिए सीबीटी-2 परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। आरआरबी ने अपनी सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी-2 मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया है, जिससे उम्मीदवार असली परीक्षा से पहले अभ्यास कर सकते हैं। यह मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न, समय प्रबंधन और कठिनाई के स्तर को समझने में मदद करेगा।

आरआरबी, सीईएन 01/2025 के तहत एएलपी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। सीबीटी-2 परीक्षा 28 जुलाई को होनी है। मॉक टेस्ट में उम्मीदवारों को परीक्षा के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित सवाल मिलेंगे।

इनमें गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग, और सामान्य जागरूकता जैसे विभिन्न सेक्शन के सवाल शामिल होंगे। अच्छी प्रैक्टिस से उम्मीदवार अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर कर सकेंगे।

RRB ALP CBT-2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड कब?

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 24 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी एएलपी 2025 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के बारे में पूरी जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है। उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज, जैसे फोटो आईडी प्रूफ, तैयार रखने चाहिए।

Also readRRB ALP CBT-II Exam City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 28 जुलाई को परीक्षा

RRB ALP Admit Card 2026: कुल रिक्ति, चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान के जरिए कुल 10,000 से अधिक पद भरे जाने हैं। सीबीटी-2 के बाद, कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

आरआरबी ने एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा की सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप पीडीएफ प्रारूप में है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications