Trusted Source Image

RRB ALP CBT-II Exam City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 28 जुलाई को परीक्षा

Saurabh Pandey | July 18, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत सीबीटी 2 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 पास करने के बाद कुल 158,705 उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए क्वालिफाई हुए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 पास करने के बाद कुल 158,705 उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए क्वालिफाई हुए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा (CBT 2) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए यह सिटी स्लिप पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।

इस स्लिप में उस शहर की जानकारी होती है जहां उम्मीदवार की परीक्षा होगी, साथ ही परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय भी दिया होता है। उम्मीदवार इस स्लिप का इस्तेमाल अपनी यात्रा की व्यवस्था पहले से करने के लिए कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

RRB ALP CBT 2 City Slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.go.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप 2026” पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
  4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपकी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।

RRB ALP CBT 2 City Slip: सिटी स्लिप विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. रोल नंबर (यदि लागू हो)
  4. परीक्षा की तारीख
  5. परीक्षा की शिफ्ट
  6. अलॉट किया गया परीक्षा शहर
  7. रिपोर्टिंग का समय
  8. आरआरबी क्षेत्र या जोन
  9. एससी/एसटी के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा
  10. जरूरी निर्देश

Also read RRB Section Controller Recruitment 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन rrbapply.gov.in पर शुरू

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट

रेलवे भर्ती बोर्ड सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा (CBT 2) के लिए एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से चार दिन पहले यानी 24 जुलाई 2026 को जारी करेगा। उम्मीदवार इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP CBT 2 Exam Date: परीक्षा तिथि

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। सीबीटी 2 के बाद, सफल उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे, जो कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) है, और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications