Trusted Source Image

Delhi Police Exam 2025 PET: कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों के लिए पीईटी/ पीएमटी स्थगित, नई तिथि जल्द

Abhay Pratap Singh | July 28, 2026 | 03:37 PM IST | 1 min read

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, उन्हें रिपोर्ट नहीं करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2026 के लिए नए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2026 के लिए नए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए होने वाले शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) को स्थगित कर दिया है। आयोग ने फिजिकल टेस्ट स्थगित करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है।

पीईटी और पीएमटी का संशोधित शेड्यूल और नए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथियों के संबंध में जानकारी जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से दिल्ली पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

नोटिस के अनुसार, “दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (AWO/TPO), कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) और कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए शॉर्टलिस्ट सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से पीईटी/ पीएमटी को स्थगित कर दिया गया है।”

Also readRPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल एआरओ, एसआई, लाइब्रेरियन और सहायक आचार्य के लिए जारी

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2025 परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, उन्हें खास तौर पर सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड में बताई गई तिथि पर पीईटी एवं पीएमटी के लिए रिपोर्ट न करें।

शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण का नया शेड्यूल निर्धारित होने के बाद नए ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Delhi Police 2025 PET Admit Card: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब ओपन करें।
  • फिर, दिल्ली पुलिस 2025 पीई एंड पीएम एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
  • प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications