Trusted Source Image

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी उत्तर कुंजी nbe.edu.in पर जल्द होगी उपलब्ध, आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | September 17, 2026 | 04:59 PM IST | 2 mins read

नीट पीजी 2026 आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। एनबीईएमएस की घोषणा के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से नीट पीजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा पहली बार नीट पीजी परीक्षा 2026 की आंसर की जारी की जाएगी। नीट पीजी आंसर की 2026 डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार व जारी किया जाएगा।

NEET PG answer key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट पीजी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध NEET PG 2026 सेक्शन खोलें।
  • उत्तर कुंजी/ प्रतिक्रिया पत्रक लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

Also readNTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए कैलेंडर जारी; जेईई मेन 22 जनवरी से, यूजीसी नेट समेत अन्य परीक्षा की डेट जानें

एनबीई ने अभी तक नीट पीजी 2026 उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व आदेश में बोर्ड को मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। कैंडिडेट नीट पीजी आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

नीट पीजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। नीट पीजी में सफल उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से एमडी, एमएस सहित अन्य पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।

NEET PG answer key 2026 Objections: आपत्ति प्रक्रिया

नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया यहां जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • नीट पीजी उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • जिन प्रश्नों पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं, उन्हें चुनें।
  • उत्तर और सहायक दस्तावेज (पीडीएफ) अपलोड करें।
  • आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications