RSSB LDC Grade-2 Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | September 28, 2026 | 09:03 PM IST | 2 mins read

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 10,644 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 9,642 पद और टीएसपी क्षेत्र के 1,002 पद शामिल हैं।

आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लोअर डिवीज़न क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने पहले ही संभावित डेट की पुष्टि की। उम्मीदवार पोर्टल पर राजस्थान एलडीसी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 10,644 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 9,642 पद और टीएसपी क्षेत्र के 1,002 पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा 5 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।

Rajasthan LDC Grade-2 Result 2026: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी

परीक्षा में लगभग 5.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं। उम्मीदवार रिजल्ट सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

रोल नंबर खोजने के लिए कंट्रोल+एफ का इस्तेमाल करना होगा। परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी टाइपिंग/स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Also read AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 11 मेंस एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 30 सितंबर को एग्जाम

RSSB LDC Grade-2 Result 2026: एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में जाएं।
  • राजस्थान एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मेरिट लिस्ट, कटऑफ मार्क्स जांचें व डाउनलोड करें।

Rajasthan LDC Result 2026: एलडीसी रिजल्ट के बाद अगला चरण?

टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। इसके बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आरएसएसबी द्वारा टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2027 के आसपास आयोजित होने की संभावना है।

उम्मीदवार स्कोरकार्ड में अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवार एलडीसी ग्रेड-2 स्कोरकार्ड अपनी एसएसओ आईडी के मदद से आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan LDC cutoff 2026: कटऑफ अंक

नीचे राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 के लिए कटऑफ अंक जांच सकते हैं:

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]