Trusted Source Image

UKPSC Lower PCS Final Result 2026: उत्तराखंड लोअर पीसीएस फाइनल रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने लोअर पीसीएस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने साथ ही कटऑफ अंक भी कैटेगरीवाइज जारी कर दिया है।

यूकेपीएससी ने लोअर पीसीएस का फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेपीएससी ने लोअर पीसीएस का फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कंबाइंड स्टेट सिविल/लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना सिलेक्शन स्टेटस, फाइनल स्कोर, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और पोस्ट-वाइज मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूकेपीएससी ने सिलेक्शन लिस्ट के साथ-साथ उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में मिले अपने मार्क्स देखने और आयोग द्वारा दी गई जानकारी की चेक करने के लिए फाइनल मार्क्स पीडीएफ को देख सकते हैं।

UKPSC Lower PCS Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद 'Results' सेक्शन पर जाएं।
  3. “Uttarakhand Combined State Civil Lower Subordinate Services Examination-2024” नोटिफिकेशन देखें।
  4. सिलेक्शन लिस्ट, कटऑफ मार्क्स को पीडीएफ फॉर्मेट में खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपने सिलेक्शन का स्टेटस चेक करने के लिए अपना रोल नंबर या कैंडिडेट का नाम टाइप करें।
  6. अंत में डॉक्यूमेंटेशन और अपॉइंटमेंट वेरिफिकेशन के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

UKPSC Lower PCS Final Result 2026: फाइनल रिजल्ट विवरण

  1. रोल नंबर
  2. उम्मीदवार का नाम
  3. पद
  4. श्रेणी
  5. चयन की स्थिति
  6. अंतिम अंक, जहां भी बताए गए हों
  7. चयन से जुड़ी अन्य जानकारी

Also read RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

UKPSC Lower PCS Final Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित (UR)282
अनारक्षित / महिला282
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)288
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / महिला275
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)282
अनुसूचित जाति (SC)252
अनुसूचित जाति / महिला244
अनुसूचित जनजाति (ST)263
पूर्व सैनिक275


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications