Trusted Source Image

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 11 मेंस एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 30 सितंबर को एग्जाम

Santosh Kumar | September 26, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश छपे होते हैं।

मुख्य परीक्षा 30 सितंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
मुख्य परीक्षा 30 सितंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नोरसेट ) 11 के स्टेज 2 यानी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने स्टेज 1 परीक्षा पास की है। यह परीक्षा 30 सितंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

स्टेज-1 परीक्षा 12 सितंबर को हुई और उसके परिणाम के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को स्टेज-2 के लिए बुलाया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

लॉगिन के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश छपे होते हैं।

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम

उम्मीदवार इन विवरणों की जांच करें। परीक्षा दिन पर उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय रखना जरूरी है।

परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) अनिवार्य है। एम्स नॉरसेट परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।

Also readAIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026: एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट, कटऑफ जारी, 12,638 उम्मीदवार स्टेज 2 के लिए चयनित

AIIMS NORCET 11 Mains Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एम्स नॉरसेट एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण जांचें और डाउनलोड करें।

नॉरसेट 11 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में है। स्टेज-1 क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है जबकि स्टेज-2 के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications