Trusted Source Image

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026: एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट, कटऑफ जारी, 12,638 उम्मीदवार स्टेज 2 के लिए चयनित

Santosh Kumar | September 18, 2026 | 08:36 PM IST | 1 min read

एम्स नॉरसेट स्टेज 2 की परीक्षा 30 सितंबर को होनी है। नतीजों के साथ-साथ एम्स ने कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ परसेंटाइल भी जारी कर दिए हैं।

12 सितंबर को हुई एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
12 सितंबर को हुई एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट) 11 प्रारंभिक (स्टेज 1) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 12 सितंबर को हुई इस परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 55,967 उम्मीदवारों को स्टेज 1 में सफल घोषित किया गया है।

नतीजों के अनुसार, इन उम्मीदवारों में से 12,638 को स्टेज 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नॉरसेट 11 भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में हो रही है; स्टेज 1 केवल एक क्वालीफाइंग परीक्षा है और इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं।

स्टेज 2 की परीक्षा 30 सितंबर को होनी है। नतीजों के साथ-साथ एम्स ने कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ परसेंटाइल भी जारी कर दिए हैं। नॉरसेट स्टेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 26 सितंबर के आसपास जारी होने की संभावना है।

AIIMS NORCET 11 Cutoff 2026: एम्स नॉरसेट स्टेज-1 कटऑफ

एम्स नॉरसेट 11 स्टेज-2 की पात्रता के लिए कट-ऑफ परसेंटाइल नीचे तालिका में दिया गया है-

श्रेणी

कट-ऑफ परसेंटाइल

पीडबल्यूबीडी कट-ऑफ परसेंटाइल

जनरल

95.1589222

45.5200190

ईडबल्यूएस

82.2407840

91.0291258

ओबीसी

86.9062735

40.6352922

एससी

84.1940796

35.6424348

एसटी

79.7051704

36.3279234

Also readAIIMS INI CET 2027: एम्स आईएनआई सीईटी पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 1 नवंबर को परीक्षा

AIIMS NORCET 11 Stage 1 Result 2026: एम्स नॉरसेट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एम्स नॉरसेट रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर देखें और डाउनलोड करें।

स्टेज-I परीक्षा के लिए कुल 1,22,099 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इनमें से 1,00,804 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा योजना के अनुसार, 55,967 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। स्टेज-II के लिए कुल 12,638 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications