Rajasthan BSTC Seat Allotment Result 2026: बीएसटीसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी
Santosh Kumar | June 20, 2026 | 09:41 PM IST | 1 min read
राजस्थान बीएसटीसी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया 11 जून से शुरू हुई, जिसमें उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के कॉलेजों का चुनाव किया।
नई दिल्ली: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज जारी कर दी गई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया में, काउंसलिंग के आधार पर उम्मीदवारों को अलग-अलग डीएलएड कॉलेजों में सीटें अलॉट की गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर लॉग इन करके राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट 2026 लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट की जानकारी देखने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 20 से 27 जून के बीच ₹13,555 की इंस्टिट्यूशनल फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद, उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 20 से 29 जून के बीच पूरी करनी होगी। इस वर्ष राजस्थान में डीएलएड (सामान्य/संस्कृत) कोर्स के लिए लगभग 25,970 सीटें उपलब्ध हैं।
BSTC Seat Allotment 2026: काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जून से शुरू हुई
राजस्थान बीएसटीसी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया 11 जून से शुरू हुई, जिसमें उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के कॉलेजों का चुनाव किया। सीट अलॉटमेंट मेरिट, कैटेगरी, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।
बीएसटीसी परीक्षा 20 मई को हुई और इसका परिणाम 10 जून को घोषित किया गया। परीक्षा में लगभग 4.97 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। अब, सीट आवंटन के बाद, सफल उम्मीदवार 1 जुलाई से नियमित कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
Rajasthan BSTC Seat Allotment Result 2026: जरूरी दस्तावेज
दस्तावेजों की सूची जो की अभ्यर्थी को अपने लॉगिन में अपलोड करनी है :-
- कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की मूल अंकतालिका की सॉफ्टकोपी
- हस्तलिखित स्वघोषणा जिसका प्रारूप आधिकारिक वेबसाईट / (संलग्न) पर उपलब्ध है।
- अभ्यर्थी का नवीन पासपोर्ट साईज फोटो।
- वैध जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी/ईडबल्यूएस आदि) यदि लागू है तो
- मूल निवास / विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम