Santosh Kumar | June 10, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट आज दोपहर करीब 3 बजे घोषित होने की संभावना है। राज्य के 41 जिलों में 1,774 केंद्रों पर कुल 4,97,178 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

Rajasthan BSTC Result 2026 Live Updates: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर उपलब्ध होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर के रीजनल सेंटर से राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2026 की घोषणा करेंगे, जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ कोऑर्डिनेटर और वाइस चांसलर बीएल वर्मा करेंगे।
बीएसटीसी परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। राजस्थान बीएसटीसी फाइनल आंसर-की 31 मई को जारी की गई। नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवार प्री डीएलएड स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट आज दोपहर करीब 3 बजे घोषित होने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 41 जिलों में 1,774 केंद्रों पर कुल 4,97,178 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
बीएसटीसी प्री डीएलएड मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। रिजल्ट घोषणा के तुरंत बाद वीएमओयू काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
Also readRajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट्स
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर उपलब्ध होगा। राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
June 10, 2026 | 11:50 AM IST
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 10 जून 2026 को दोपहर 3 बजे तक घोषित कर दिया जाएगा।
June 10, 2026 | 11:25 AM IST
राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी किया जाएगा।
June 10, 2026 | 11:00 AM IST
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट चेक करने के लिए राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं। पोर्टल पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, और सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
June 10, 2026 | 10:45 AM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट आज दोपहर करीब 3 बजे घोषित होने की संभावना है।
June 10, 2026 | 10:20 AM IST
वीएमओयू द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर उपलब्ध होगा।
June 10, 2026 | 10:19 AM IST
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर लॉग इन करके यूपी जीएनएम हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी जीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। यूपीजीईटी एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar