Trusted Source Image

Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, predeledraj2026.com पर देखें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | June 10, 2026 | 03:59 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करके अपने राजस्थान बीएसटीसी स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर उपलब्ध हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर उपलब्ध हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 रिजल्ट आज घोषित कर दिए गए हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर उपलब्ध हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित क्षेत्रीय केंद्र से नतीजों की घोषणा की। लगभग 5 लाख उम्मीदवारों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है।

20 मई को दो शिफ्ट में हुई परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसटीसी स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, प्रतिशत, मेरिट रैंक और क्वालिफ़िकेशन का स्टेटस व अन्य डिटेल्स शामिल है।

31 मई को फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब नतीजे तैयार किए गए। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करके अपने राजस्थान बीएसटीसी स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Result 2026: बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  • होमपेज पर राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
  • राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Also readRajasthan BSTC Result 2026 (Out) LIVE: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी @predeledraj2026.com; लेटेस्ट अपडेट्स

Rajasthan BSTC 2026 Result: बीएसटीसी रिजल्ट के बाद क्या?

बीएसटीसी प्री डीएलएड मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। रिजल्ट घोषणा के बाद अब वीएमओयू काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के बाद राज्य के डीएलएड कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया होगी। सीट अलॉटमेंट मेरिट, कैटेगरी, रिजर्वेशन और कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फ़ीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह परीक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) सामान्य एवं संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications